Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

आज सुखराम आंज भोज के 10 गांवों में करेगे प्रचार : मनीष के गांव भैला और पत्रकार के गांव आगरों में भी मांगेगे वोट


ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आज आंज भोज में चुनावी प्रचार करेंगे। वह सुबह 9 बजे से ही अपना चुनावी अभियान शुरू कर देगे। सबसे पहले वह डांडा कालाआम जाएंगे। यहां पर लोगों से वोट मांगने के बाद वह किल्लोड जाएंगे। उसके बाद बढ़ाना होते हुए शाम को आगरों जायेगे।

गौरतलब है कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैला से ताल्लुक रखने वाले मनीष तोमर ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है।अगर आज भोज के विकास की बात की जाए तो ऊर्जा मंत्री ने सबसे पहले मनीष तोमर की ही पंचायत को नघेता से अलग करवाया था। क्योंकि यहां पर पंचायत घर को लेकर काफी झगड़े हो चुके थे।

इसके अलावा भरली और आगरोंं गांव को मिलाकर नई पंचायत बनाया। इस पंचायत के आगरो में भी वोट मांगेंगे। और अदवाड नई पंचायत बनाई। और राजपुर में उप तहसील का दर्जा दिया। अब देखना है कि क्षेत्र की जनता किसके साथ जाती है यह तो 12 नवंबर को ही पता चलेगा।और 8 दिसंबर को मतगणना में सब कुछ क्लियर हो जायगा।

Related Post