Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

यशोदा- नंद समेत 23 ने छोड़ी कांग्रेस

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पातलियों पंचायत में बीजेपी में विश्वास जताते हुए 23 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

बीजेपी में शामिल होने वालों में ऊषा देवी, सुरजीत सिंह, श्यामो सुरेश कुमार, यशोदा, राजरानी, रजत, नन्द किशोर, पूनम, विजय, प्रदीप, राहुल, सिमरन, धनवीर, रविन्दर आदि शामिल है।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वालों ने कहा कि बीजेपी ने विकास किया है। और ऊर्जा मंत्री लोगों की सेवा में रात दिन जुटे हुए है। इन सभी का ऊर्जा मंत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। कांग्रेस की तरह झूठे वादे नही करती। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में बीजेपी की सरकार रिपीट हो रही है।

Related Post