
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का धुआंधार प्रचार जारी है। भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह दिन रात एक कर रहे हैं और 1 दिन में 1 दर्जन से अधिक बूथों पर जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।
क्योंकि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 103 बूथ हैं। और मतदान के लिए भी बहुत कम दिन बचे हैं इसलिए वह रात दिन एक कर रहे हैं। गुरुवाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दो तिहाई बहुमत से बन रही है और पौंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा बड़ी जीत के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के झांसे में ना आए। यह लोगों को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है।
इस मौके पर मलकीत सिंह ,गुरुनाम कौर
पवन कुमार और सतीश कुमार ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर हितेंद्र कुमार, कल्याण चौधरी, निंद्रो देवी भी मौजूद थी।
