जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा में इस बार सबसे ज्यादा 11 लोगों ने नामांकन भरा है। वहीं दूसरी और पच्छाद से 8, नहान से 7, रेणुका से पांच और शिलाई से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
पांवटा साहिब में कल नामांकन के आखिरी दिन 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। और कुल 11 उम्मीदवार मैदान में है। 29 तक नामांकन वापसी होगी।
पांवटा सीट से ..
भाजपा से सुखराम चौधरी,
कांग्रेस पार्टी से किरनेश जंग,
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अश्वनी वर्मा,
रोशन लाल शास्त्री आजाद उम्मीदवार,
अनिंदर सिंह नॉटी आजाद उम्मीदवार,
सीमा देवी बहुजन समाज पार्टी से
मनीष तोमर आजाद उम्मीदवार,
सुनील चौधरी आजाद उम्मीदवार,
रामेश्वर शर्मा आजाद उम्मीदवार,
शमशेर अली आजाद उम्मीदवार,
मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।
