Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

रात दिन प्रचार : मिल रहा है जनता का पूरा प्यार : चौधरी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है वह रात दिन गांव गांव जाकर वोट मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह जहां  भी जा रहे हैं लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता के आशीर्वाद से वह इस बार चौका लगाकर विधानसभा पहुंचेंगे।

मंगलवार को उन्होंने भूंगरनी में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। और कहा कि समाज के सभी वर्गों का उनको प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार भी निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है।

 

Related Post