Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

जंग ने दिखाया जलवा : आज सबसे ज्यादा भीड़ जंग के साथ, तस्वीरें देखिए

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे चौधरी किरनेश जंग के समर्थकों ने आज अपना जलवा दिखा दिया है।
आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। यह शक्ति प्रदर्शन इतना जबरदस्त था कि बाकी उम्मीदवार इनके आगे फीके पड़ गए। और जंग के साथ सरदार अवनीत सिंह लांबा भी साथ थे।

इसके अलावा जंग के साथ सिख समुदाय , पहाड़ी समुदाय, बहाती समुदाय समेत सभी बिरादरी के लोग एकजुट दिखाई दिए। पहाड़ी समुदाय के लोगों ने बाजार में नाटी भी लगाई।

हालांकि आज निर्दलीय उम्मीदवार मनीष तोमर, रोशन लाल शास्त्री और सुनील चौधरी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए उन्होंने ने भी भीड़ जुटाने में कोई कमी नहीं रखी।

Related Post