Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

बेटी की शिक्षा को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लिया 16 लाख का कर्ज

सिरमौर के पाँवटा साहिब से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर  ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नामांकन दाखिल करने के साथ हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इस ब्यौरे के मुताबिक उनकी करीब 70 लाख रूपये की देनदारियां है।

सुखराम चौधरी के पास 27,76,408 रुपये, उनकी पत्नी शशिबाला के पास 47,55,541 रुपये, बेटी गीतांजलि चौधरी के नाम 19,67,735 रुपये, बेटी नवनीत चौधरी के नाम 1,54,819 रुपये, बेटी अनुराधा चौधरी के नाम 6,17,048 रुपये की चल संपति है।

सुखराम चौधरी के नाम 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपति भी है। सुखराम चौधरी ने अपनी बेटी नवनीत चौधरी की शिक्षा के लिए 16,65,278 रुपये का कर्ज भी लिया है। और उनके पास 69,04,722 रुपये की और भी देनदारियां है।
गौरतलब है कि हर प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ  अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का ब्योरा देना होता है।

Related Post