Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

कल इनकी अग्निपरीक्षा : पांवटा साहिब सीट से 4 ने भरे नामांकन, 5 कल भरेंगे,


पांवटा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा
साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग 25 अक्तूबर 2022 को अपना
नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और समर्थक पहले पांवटा साहिब के चुंगी नम्बर 06 स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सुबह 10:00 बजे पहुंच जाएं। उसके बाद सभी लोगों मुख्य बाजार से होते हुए पांवटा साहिब के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे जहां पर एक जनसभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और पांवटा साहिब की जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि भारी संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाए ।

मनीष तोमर भी कल नामांकन पत्र दाखिल करेगे। उनके समर्थक सूर्या कॉलोनी के समीप जुटेंगे।

रोशन लाल शास्त्री के समर्थक देवी नगर के समीप मिशन स्कूल के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप जुटेंगे।
सुनील चौधरी के समर्थक पुराने रोजगार कार्यालय के समीप जुटेंगे।अश्वनी वर्मा समर्थक बद्रीपुर के समीप जुटेंगे।

इन्होंने पहले ही भर दिया नामांकन

उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, अनिंदर सिंह नॉटी, मनीष ठाकुर और शमशेर अली पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

Related Post