
जिला सिरमौर का पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र अब हॉट सीट बन गया है। इसका कारण यह है कि यहां से एक बार फिर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में बैटिंग कर रहे हैं। वह 3 रन तो बना चुके हैं लेकिन चौका लगाने के लिए खराब गेंद का इंतजार कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार वह जीत का चौका लगाने की तैयारी कर रहे थे कि लेकिन उनकी अपनी ही बिरादरी के प्लेयर बाउंड्री पर तैनात हो गए। ऊर्जा मंत्री की अपनी ही बिरादरी के रोशन लाल शास्त्री और सुनील चौधरी दोनों ऊर्जा मंत्री के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अब देखना है कि यह दोनों खिलाड़ी कैप्टन ऊर्जा मंत्री का चौका रोक पाते हैं या नहीं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का टिकट हाथ में लेकर मैदान में गेंदबाजी करने उतरे विपक्षी टीम के कप्तान चौधरी किरनेश जंग इस बार गुगली मारने की फिराक में है। ताकि उर्जा मंत्री की विकेट गिरा सके। और वह इस बार खराब बॉल नही डालेंगे। शॉर्ट बॉल और फुलटोस गेंद की जगह धीमी गति की गेंद डाल सकते है। ताकि उर्जा मंत्री कोई बाउंड्री ना लगा सके। और विकेट हाथ लग जाए।
अब देखना है कि विपक्षी टीम मिलकर ऊर्जा मंत्री की विकेट गिरा पाएंगे या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा। जंग भी इस बार कोई गलती नहीं करना चाहते। वह नो बॉल और वाइड बॉल से बचेंगे। इस बार वह सधी हुई गेंदबाजी करने की फिराक में है। क्योंकि यह भी पुराने और अनुभवी खिलाड़ी है।
