Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गांव -गांव गली -गली में किया प्रचार अभियान तेज

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है वह गांव गांव गली गली वोट मांग रहे हैं।

आज उन्होंने पाँवटा साहिब के बूथ न० 7 ग्राम बैंकुआ में डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क अभियान में भाग लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, भाजपा प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।

इस मौके पर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि उनको जनता का पूरा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों के साथ विजयी हो रही है।
लोगो ने रुझानों से ये स्पष्ट होता है कि पाँवटा के साथ-साथ समस्त प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा। इस मौके पर रमेश चंद्र, रोहित चौधरी , राम प्रसाद, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार, नंद लाल, प्रेम कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

Related Post