
जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग को आखिरकार टिकट मिल गया है। 18 अक्टूबर को देश की आवाज न्यूज पोर्टल ने पहले ही बता दिया था। कि इस बार भी दोनों चौधरी के बीच जंग होनी निश्चित है। बाकी उम्मीदवारों को अपनी जमानत बचाने के लाले पड़ सकते है।
क्योंकि इस बार 70 हजार के आसपास वोट पड़ सकते हैं जिसका 1/6 वोट मिलना जरूरी चाहिए तभी जमानत बच सकती है। यानी 10 हजार से अधिक वोट जमानत बचाने को चाहिए। जो अन्य को मिलना आसान नहीं है। पांवटा की जनता पहले ही साफ कर चुके है। कि पांवटा में मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही होता रहा है। पार्टी का कैडर वोट पार्टी को ही जाता है। इस बार भी पांवटा में मुकाबला रोचक होने जा रहा है।
वही दूसरी और अभी पांवटा साहिब के वार्ड 10 के पार्षद मधुकर डोगरी और इसी वार्ड में डोगरी को कड़ी टक्कर दे चुके इंदर जीत सिंह मीका भी जल्दी ही अपने पत्ते खोल सकते है। कि किसके रथ पर सवार होगे। इनकी आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना कम है। कांग्रेस , बीजेपी या किसी निर्दलीय के साथ जा सकते है। ऐसा अनुमान है।
