Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब, भीड़ देख विरोधियों के हौसले हुए पस्त

पांवटा साहिब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब, भीड़ देख विरोधियों के हौसले हुए पस्त

 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। गिरीपार और आंज भोज क्षेत्र से भी भारी तादात में लोग आए थे। इसके अलावा विभिन्न पंचायतों और शहर से भी लोगों ने इस रैली में भाग लिया।

ये रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और इसके बाद वाई पॉइंट होते हुए बाजार से एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान आंज भोज क्षेत्र से आए लोगों ने पहाड़ी गीतों पर जमकर नाटी डाली। ऐसा लग रहा था कि मानो यह विजय जुलूस हो।
इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया। युवा ये नारेबाजी कर रहे थे। कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में, एक बार सुखराम जी बार-बार सुखराम जी, जय भाजपा तय भाजपा, हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार आदि नारे पांवटा की फिजाओं में गूंज रहे थे। और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा आदि भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
इस दौरान विभिन्न समुदाय के लोगों ने इस दौरान भाग लिया।

इसके बाद आयोजित जनसभा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदल रहा है और भाजपा की सरकार फिर से हिमाचल में बन रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा पांवटा साहिब से पिछली बार कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से 12 हजार से अधिक मतों से उन्होंने जीत दर्ज की थी। इस बार यह बढ़त 20000 के पार जानी चाहिए।
इसके लिए आज से ही आप सभी अपने-अपने बूथों पर काम करना शुरू कर दें और डबल इंजन सरकार की विकास की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

 

 

Related Post