
सिरमौर : जिला सिरमौर के सराहां क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। हत्यारों ने निर्ममता के साथ मां और उसके 9 साल के मासूम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। आज सुबह पुलिस थाना पच्छाद को सूचना मिली थी कि चमाँजी गाँव में एक महिला तथा बच्चे की हत्या हो गयी है।
सूचना पर उपमंडल पुलिस अधिकारी राजगढ़ तथा प्रभारी पुलिस थाना पच्छाद, थाना की पुलिस टीम तुरंत मौका पर पहुँचे और मामले की छानबीन की।
छानबीन के दौरान मृतक महिला का नाम उर्मिला पत्नी देवेन्द्र तथा बच्चे का नाम सक्षम (उम्र 09 वर्ष ) मालूम हुआ । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर भी मौका पर पहुंचे और मौका का निरीक्षण किया।
मौका पर जुनगा व शिमला से फोरेंसिक/ विशेषज्ञ दल तथा डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है । पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर स्वयं मौका पर उपस्थित हैं । और इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अपराधी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गयी है।मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
