Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

जाको राखे साइयां मार सके ना कोए : बच गई 50 से अधिक जिंदगिया

जिला सिरमौर में संगड़ाह से नौहराधार जा रही निजी बस दीपू कोच वीरवार शाम को गांव डुंगी के समीप अनियंत्रित हो गई। और बस सड़क से बाहर लटक गई।

लेकिन गनीमत यह रही कि बस क्रैश बैरियर से टकराकर कर रुक गई। और 50 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। सही कहते है जाको राखे साइयां मार सके ना कोए। बस फंसने से संगड़ाह-राजगढ़ सड़क बड़े वाहनों के लिए के लिए बंद है। राजगढ़-संगड़ाह बस के यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

बस के चालक ने बताया कि बस हटाए जाने पर शुक्रवार सुबह ही यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।

Related Post