
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार और गिरिपार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले रोशन लाल शास्त्री ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
आज पांवटा साहिब में आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्णय लिया है। वह 25 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 में भी उनके साथ ऐसा ही किया पहले टिकट के लिए आश्वासन दिया गया उसके बाद टिकट नहीं दिया इस बार भी ऐसा ही किया गया इसलिए वह निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि उनको भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी का साथ देने के लिए फोन आ रहे हैं लेकिन अब वह फैसला कर चुके हैं उन्होंने कहा कि वह 25 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य सुधीर गुप्ता ने भी उनका साथ देने का ऐलान किया।
इस मौके पर आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की जागीर नहीं है इस बार उनको इस बार कड़ी टक्कर देंगे।
दूसरी और आंज भोज क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले और बीजेपी के टिकट के दावेदार मनीष तोमर ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है उन्होंने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। वह भी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
