Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

हिट एंड रन: 28 साल के युवक की मौत

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है।इस घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पांवटा – शिलाई एनएच 707 पर राजबन के समीप हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुगलावाला करतारपुर के दो लोग रात को सड़क की ओर घूमने जा रहे थे तभी उन्होंने सड़क पर एक घायल युवक को देखा।‌ जिसके नाक, मुह व दोनो टांगो पर चोटे लगी हुई थी। दोनों ने उसको पहचान लिया और जैसे तैसे उठाकर सडक किनारे लाया गया। उन्होंने देखा की घायल उमन धीमान कोई भी हरकत नही कर रहा था। उन्होंने बिना देरी के उमन धीमान को प्राईवेट गाडी से ईलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सतौन से पांवटा साहिब की तरफ आने वाले किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उमन धीमान को टक्कर मारी है। डीएसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Post