Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

हिमाचल में चाय बेचने वाले को दिया भाजपा ने शिमला से टिकट

संजय सूद बीजेपी प्रत्याशी शिमला शहरी सीट

शिमला : जिस तरह से गुजरात राज्य में मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ने भी कभी चाय बेची थी। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने भी हिमाचल के शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से एक चाय वाले को टिकट दिया है।  चायेवाला संजय सूद शिमला के पुराने बस स्टैंड के समीप चाय की दुकान चलाते हैं।
यह पार्षद भी रह चुके हैं लेकिन भाजपा ने इन पर दांव खेल दिया है यही नहीं इन को टिकट देने के लिए यहां से पहले विधायक रहे और शहरी निकाय मंत्री सुरेश भारद्वाज को यहां से शिफ्ट कर कुसुम्पटी भेजा गया और उनके स्थान पर यहां से चाय वाले को टिकट दिया गया है।
अब देखना है कि क्या चाय वाला एमएलए बन पाएगा या नहीं यह तो 8 दिसंबर को ही पता चलेगा।लेकिन भारतीय जनता पार्टी वाले को टिकट दे दिया है।

Related Post