Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

पांवटा साहिब से वरिष्ठ पत्रकार देवभूमि पार्टी से लड़ेगे चुनाव

 

पांवटा साहिब : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष नेता रुमित ठाकुर ने पांवटा से वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा को टिकट दिया है।ये पार्टी पहली बार हिमाचल में चुनाव मैदान में उतर रही है। और पहली बार सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

पत्रकार अश्वनी वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके सामने कई विकल्प थे लेकिन वह इस पार्टी से प्रभावित हैं इसलिए उन्होंने इस पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

वर्मा ने कहा कि इस पार्टी का यह ध्येय है कि जात पात से दूर रहकर यह अपना काम करेंगे इसलिए इस पार्टी में सभी धर्मों व वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे ।

इस पार्टी का उद्देश्य एक ईमानदार सरकार लाना और हिमाचल के हितों की रक्षा करना है। अश्वनी वर्मा ने काफी समय सक्रिय है। और पांवटा विधानसभा से चुनाव लड़ने की ठान ली।

उन्होंने पांवटा साहिब में बाइक रैली भी निकाली जो काफी चर्चा में रही। यह रैली पांवटा के मुख्य बाजार से शुरू होकर अमरकोट में समाप्त हुई थी उसके बाद यह है निरंतर विधानसभा के हर क्षेत्र में जाकर मतदाताओं के बीच जा रहे हैं।

Related Post