
हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के टिकट मिलने के बाद ठंड के मौसम में सियासत गरमा गई है। हिमाचल में जिला मंडी के धर्मपुर से हिमाचल के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे को टिकट मिलने के बाद उनकी बहन नाराज हो गई है और उसने भाजपा महिला मोर्चा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन महेंद्र ठाकुर के घर में भाई बहन की लड़ाई सड़क पर आ गई है।

बीजेपी सरकार में मंत्री रहे महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भाई को टिकट मिलने से हैं नाराज है। अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “परिवारवाद में हर बार बेटियों को राजनीति से क्यू बाहर रखा जाता है।
उनके समर्थन में 50 से अधिक बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफे दिए है।
