Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

सुखराम को टिकट : मनीष तोमर लड़ेगे निर्दलीय चुनाव, कल क्या होगी रोशन लाल और मदन मोहन शर्मा की रणनीति ?

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत को पहुंचे लोग

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भारतीय जनता पार्टी का टिकट लेकर आ गए हैं। इस दौरान उनका हिमाचल की सीमा पर पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया।

और उनको खुली जीप में पौंटा साहिब लाया गया । इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में , जय भाजपा तय भाजपा आदि नारे लगाए और नाचते गाते पौंटा साहिब पहुंचे।
दूसरी ओर मनीष तोमर पहले ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं और कल रोशन लाल शास्त्री और मदन मोहन शर्मा जो कि टिकट के दावेदार थे कल फैसला लेंगे। आखिर चुनावी जंग में निर्दलीय कौन मैदान में उतरेगा। संभावना यह है कि रोशन लाल शास्त्री को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के सामने उनके विरोधियों को मनाने की चुनौती है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार जीत की कोशिश करेंगे। लेकिन आवश्यक बहुमत तक पहुंच पाना इतना आसान नहीं होगा।

 

Related Post