
पांवटा साहिब : देवेन्द्र चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी पांवटा साहिब ने जारी बयान में कहा है कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। और पार्टी की खिलाफत करने वालों को पार्टी कभी भी नही मानती।
उन्होंने पार्टी विरोधियों पर वार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वाभिमान सम्मेलन क्यो हो रहे है।
ये कोन से कार्यकर्ता हैं किस पार्टी से हैं?यदि ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो पार्टी का झंडा क्यो नही लगाया गया और टिकट भाजपा से मांगा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इनको मै बता देना चाहता हूँ कि जो पार्टी के प्राइमरी मेम्बर नहीं है विधानसभा के पोलिग बूथों की कितनी संख्या है ये नहीं जानते वो चुनाव क्या लडेंगे। उन्होंने कहा कि बिरादरी रोशन लाल के साथ नही बल्कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के साथ है।
उन्होंने कहा कि मनीष तोमर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6वर्ष के लिए निकाला गया है।
मदन मोहन शर्मा जब पांवटा मंडल के अध्यक्ष रहे है। और कार्य काल में कितनी बैठकों में उपस्थित रहे। मै लगातार सात साल अध्यक्ष रहा आप कितनी बैठकों में उपस्थित रहे।
आप सभी का पार्टी के लिये साल में क्या योगदान रहा है। आप सभी आज भी पार्टी विरोधी काम में लगे हैं इतना विरोध तो कांग्रेस के और आम आदमी पार्टी के नहीं कर रहे हैं जितना आप भाजपा का कर रहे हैं और टिकट भी भाजपा का मांग रहे हैं।
अच्छा होता पार्टी के झंडे के नीचे आकर टिकट की मांग करते तो अच्छा होता। आप अगर इतना स्वाभिमानी हैं तो सरकार में ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी के बारे में अपमानजनक शब्द नही बोलते।
उनके खिलाफ बोलने का मतलब है सरकार के खिलाफ बोलना। किसी को भी अपने बुरे दिन नहीं भूलने चाहिए। पार्टी को सब कुछ पता लग रहा है देखने में हर पांच वर्ष बाद जब चुनाव नजदीक आते पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए कांग्रेस से भी ज्यादा बोला जाता है। आप सब विकास की बात करते हैं जितना विकास पांच वर्ष में हुआ है। वो पांवटा की जनता जानती है सुख राम चौधरी विकास के मसीहा है।
