Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को क्यों कराना पड़ा गुप्त मतदान ?


शिमला : जैसे कांग्रेस टिकट को लेकर हिमाचल प्रदेश में उलझी थी अब वैसे ही बीजेपी भी टिकट को लेकर उलझ गई है। इसलिए बीजेपी को गुप्त मतदान कराना पड़ा। इस तरह चुनाव में टिकटों के ऐलान से पहले नई-नई चीजें देखने को मिल रही है।

हिमाचल में BJP में कैंडिडेट्स को लेकर इतनी उलझन है कि पार्टी हाईकमान ऐसा कुछ करवाने पर मजबूर हो गया जो 40 साल में कभी नहीं हुआ।

पार्टी ने राज्य की सभी 68 सीटों पर रविवार को अचानक ‘गुप्त मतदान’ कराया। BJP हाईकमान ने इसके लिए दिल्ली से हेलिकॉप्टर में मतपेटियां भेजी और वोटिंग के तुरंत बाद वापस दिल्ली मंगवा ली। वोटिंग में पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों और फ्रंटल संगठनों केचुनिंदा पदाधिकारियों से उम्मीदवारों को लेकर उनकी 3-3 च्वाइस पूछी गई।
हिमाचल विधानसभा चुनाव के नॉमिनेशन शुरू होने से एक दिन पहले मंडल स्तर पर कराई गई गुप्त मतदान की इस पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने तीन सर्वे करवाए हैं सबसे पहले प्राइवेट एजेंसी से सर्वे कराया। फिर अपने स्तर पर सर्वे कराया और आरएसएस भी रिपोर्ट मांगी। फिर भी पेंच फंसता देख पार्टी ने विद्रोह रोकने के लिए गुप्त मतदान करवाया। अब देखना है कि किसको कहां से टिकट मिलता है।

Related Post