
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि बीजेपी केवल जुमलेबाज पार्टी है इस पार्टी की विकास और जन सेवा में कोई रुचि नहीं है।
अब हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी पार्टी को अच्छे तरीके से पहचान गई है। वह सालवाला में जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। ऊर्जा मंत्री ने तो केवल और केवल अपने ही चेहतो के एक एक परिवार में दो दो हैंडपंप लगाकर उनका विकास किया है।
सर्वांगीण विकास या सामूहिक विकास उन्होंने नहीं किया है इन्होंने आम जनता को छला है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी के हित में वोट कर कर इनको जरूर देगी। हिमाचल प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है जो सभी धर्मों जातियों मजदूरों दलितों सबको साथ लेकर चलती है।
विधानसभा के गांव गांव से पूर्व विधायक को भारी जन समर्थन मिल रहा है। सालवाला पंचायत के लोगों ने पूर्व विधायक को भरोसा जताया है और कहा कि पूर्व विधायक को इस बार भारी वोटों से जीता कर विधायक बना कर विधानसभा भेजेंगे। ताकि हर क्षेत्र का सम्मान विकास हो सके।
इस मौके पर मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस सचिव अरीकेश जंग, अब्दुल सत्तार ,पूर्व प्रधान घासीराम, पूर्व प्रधान दीपचंद, पूर्व उप प्रधान टिंकू चौधरी, पूर्व उप प्रधान नैन सिंह, भगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान, महिला मंडल प्रधान सेना देवी, पंचायत मेंबर सुखा धीमान, सुजाता शर्मा, माया देवी, सत्या देवी, बाला देवी ,प्रशांत चौधरी, पिंकू चौधरी ,भूपेंद्र सिंह, सुमिंदर, खत्री राम ,विशाल चौधरी, जीत सिंह ,गुमान सिंह, बलिराम, बलवीर सिंह ,दीपचंद ,खत्री राम, रूपेंद्र एवम भारी संख्या लोग उपस्थित रहे।
