Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

युवा कांग्रेस के नेता प्रदीप चौहान का बीजेपी पर वार : सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

पांवटा साहिब कांग्रेस के युवा नेता और भगानी जोन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि बीजेपी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और भाजपा के नेता जो मर्जी कर ले इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है इस बार जनता चौधरी किरनेश जंग को विधानसभा फिर से पहुंचाएगी। लोग भाजपा की नीतियों के कारण परेशान हैं।

उन्होंने हाटी मुद्दे पर कहा कि वह भाजपा वालों से पूछना चाहता है। नोटिफिकेशन कहां गई। बड़ी बड़ी बाते करने से जनता गुमराह नही होगी। हमारे गिरीपार की निचली 7 पंचायतों के लोगों को क्यों गुमराह किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनता समझदार हो चुकी है किसी के झांसे में नहीं आने वाली है महंगाई और बेरोजगारी ने पहले ही लोगों की कमर तोड़ रखी है।

डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है इन सभी मुद्दों पर भाजपा वाले बात क्यों बात नहीं करते। इसलिए अब लोगों को गुमराह करना छोड़ दें। आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखा देगी।

Related Post