Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

जिला मुख्यालय नहान के समीप बड़ा हादसा: शिमला जिले के 2 युवक घायल एक की मौत , रात 11 बजे हादसा

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप नवोदय विद्यालय के पास रात 11 बजे एक सड़क दुर्घटना हादसा हो गया इस दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए जो शिमला जिले के हैं। इनमे 1 की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर हो हुई और ट्रक के नीचे पिकअप दब गई। इस पिकअप में  इसमें सौरभ राज्य निवासी ठियोग शिमला, वंश मेहता निवासी कुमार सेन शिमला, व चालक अंशुल राज्य निवासी ठियोग शिमला के थे।

अग्निशमन विभाग व नाहन थाना पुलिस टीम जब मौके पर ही तो ट्रक पिकअप के ऊपर गिरा हुआ था। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को पिकअप से हटाया। इसके बाद इनको बाहर निकला गया। मृतक व घायल को नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

Related Post