Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

इंतजार खत्म: आज कभी भी लग सकती कांग्रेस के टिकट पर मुहर , 39 क्लियर 19 सीटों पर फंसा है पेंच


हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। हिमाचल में एक ही चरण में 12 नवंबर शनिवार को चुनाव होने है। इसलिए अब लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के टिकट के लिए दौड़ धूप कर रहे नेताओं काा अब  इंतजार भी खत्म हो रहा है।

कांग्रेस हाईकमान हिमाचल में टिकटों की पहली सूची जल्द जारी कर सकती है। पार्टी ने कल दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सेंटर इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक बुलाई है। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 23 सीटों पर भेजे गए नाम के पैनल पर चर्चा होगी और टिकट दावेदारों का नाम फाइनल किया जाएगा।

इससे पहले CEC की पहले दौर की बैठक में जिन 6 सीटों के टिकट होल्ड किए गए थे, उन पर भी कल दोबारा चर्चा होगी। होल्ड किए गए टिकटों वाली सीटों पर पार्टी हाईकमान ने दोबारा से सर्वे कराया है। अब इसके आधार पर पार्टी हाईकमान टिकट का फैसला लेंगी।

कुल मिलाकर 29 सीटों पर टिकट क्लियर करने हैं। पहले दौर की CEC में पार्टी 39 सीटों के टिकट क्लियर कर चुकी है। इनमें मौजूदा विधायक, कुछ पूर्व मंत्री, AICC सचिव व एक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शामिल हैं। अब इनकी औपचारिक घोषणा बाकी है।

Related Post