Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

करो लो तैयारी: 12 नवंबर को जनता की बारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो
गया है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव
कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया। शेड्यूल
के अनुसार, चुनाव की नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर
को जारी होगी।
17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन
पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 27 अक्टूबर को
नामाकन पत्रों की छंटनी होगी और 29 अक्टूबर
तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। हिमाचल की
सभी 68 सीटों पर मतदान 12 नवंबर को होगा।
काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया
10 दिसंबर को पूरी हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में इस बार नामांकन शुरू होने से
लेकर मतदान तक की प्रक्रिया 26 दिन में पूरी हो
जाएगी मगर उसके बाद काउंटिंग के लिए 26 दिन
का इंतजार करना पड़ेगा।

Related Post