Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पांवटा साहिब में एटीएम तोड़कर चोरी कर रहे एक शातिर को पकड़ा ,अन्य तीन फरार

चोर को रस्सी से बांध दिया ताकि भाग ना जाए

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के तारूवाला में आज दिनदहाड़े शातिर 4 बदमाश एटीएम में तोड़फोड कर चोरी का प्रयास कर रहे थे लेकिन इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उनको देख लिया।

शातिर बदमाश एक हरियाणा नंबर की गाड़ी में आए थे लेकिन जैसे ही लोगों ने एटीएम को घेरा तो एटीएम के अंदर तोड़फोड़ कर रहा एक शातिर चोर लोगों की पकड़ आ गया। बाकी तीनों कार में सवार होकर फरार हो गए। पकड़ा गया चोर यमुनानगर हरियाणा का बताया जा रहा है।
लोगों ने पकड़कर चोर के हाथ बांध दिए ताकि वह भाग ना सके और लोग उसको घेर कर बैठ गए। इस बीच पुलिस को फोन किया और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बाकी तीन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी है। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है इसके बाद अन्य को भी पकड़ा जाएगा।

 

Related Post