Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करने पहुचेंगे 30,000 से ज्यादा हाटी : बलदेव तोमर


पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने आज स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को शिलाई के प्रवेश द्वार सतोन में गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 30,000 से अधिक लोग जुटेंगे।‌ इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद समुदाय के लोगों को एसटी का दर्जा देने की बात कही है उन्होंने कहा कि अभी लोग नोटिफिकेशन की मांग कर रहे हैं जब नोटिफिकेशन आ जाएगी तो फिर एसटी प्रमाण पत्र की बात करेंगे। लेकिन इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह बहुत बड़ा काम भाजपा की सरकार ने किया है इसके लिए सभी बड़े नेताओं का योगदान रहा है। और जो काम करेगा वही वोट का अधिकारी होगा। ऐसा शिलाई की जनता ने कहा है।

उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को जो लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं यह अच्छी बात नहीं है। SC समुदाय ने खुद ही एसटी में नहीं आने के लिए को कहा था इसलिए वह एसटी में नहीं आएंगे। उनको पहले की तरह एससी का आरक्षण मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में रिवाज बदलेगा और इस बार फिर से मिशन रिपीट होगा।

Related Post