
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन अब प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को सोलन में होने वाली रैली के बाद होगा। 29 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है।
दिल्ली में जुटे प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को हिमाचल में जाकर रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
39 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का केंद्रीय चुनाव कमेटी ने चयन कर लिया है।
अब शेष 29 सीटों के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में मंथन होना है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने बीते दिनों 22 सीटों पर दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी की मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। सात सीटों के पैनल पहले से ही केंद्रीय कमेटी के पास लंबित हैं। अब 14 को सोलन की रैली के बाद ही सूची जारी होगी। सोनिया भी शिमला आ चुकी हैं।
