Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

होम गार्ड के जवानों ने सीएम मांगी ड्यूटी


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में गृह रक्षको का एक प्रतिनिधि मण्डल, सिरमौर होमगार्ड एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर से मिला।

गृह रक्षकों का हित मुख्यमन्त्री के समक्ष रखते हुए कहा की सिरमौर जिला बाहरी तीन राज्यों से लगता है, तथा अद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बाहरी लोगों का आवागमन लगा रहता है। जिससे स्थानीय गांव में चोरी की वारदात होती है।

स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए नये थाने चौकियां खोली है जिनमें लेकिन इनमें स्टाफ की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए एसोसिशन ने 130 गृह रक्षको की सेवा की मांग सरकार से की है। इस मौके पर रमेश ठाकुर ने कहा की एसपी से 130 गृह रक्षकों की सेवा लेने की मांग रखी है। गृहरक्षकों की संख्या लगभग 567 है।

Related Post