Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

नगर परिषद मैदान में विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी


जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शरद महोत्सव के अवसर पर नगर परिषद मैदान में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाई।

इन प्रदर्शनियों में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत शुरू किये गये कार्यों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। गत शाम सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और वुड क्राफ्ट के स्टाॅल का निरिक्षण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वावलंबन योजना के तहत शुरू किये गये कारोबार पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक ज्ञान सिंह चौहान ने सीएम को योजना के तहत शुरू की गई इकाई के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा इस योजना का लाभ उठाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस दौरान सीएम इकाई द्वारा निर्मित सोफे पर भी बैठे।

इसके अलावा आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से भी एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गयी है। इस प्रदर्शनी में विभाग की उप-मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ ०जसप्रीत कौर ने बताया की विभाग की तरफ से प्रदर्शनी व निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों व आयुर्वेद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधियों का भी आम जनमानस को पूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके लिए विभाग द्वारा आकर्षक पोस्टर , बैनर व वितरण सामग्री का इंतज़ाम किया गया है।

Related Post