
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ डीसी सिरमौर आरके गौतम ने कल शाम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने यमुना घाट पर मां यमुना की आरती की। इसके बाद मुख्य अतिथि डीसी सिरमौर आरके गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक संध्या रात 10 बजे तक चली।
हिमाचल के मशहूर लोक गायक दलीप सिरमौरी ने बुलो शुणिये, पाणी री टांकी, ताखी चियो री बणानी
तख्ती, हरी काड़ी नीमा हरी काकड़ी प्यारों रा रूमालो उबा पाकड़े, जोबे भीना आया बोदो रा आदि गाने लगातार गाकर
दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया।
इस मौके पर हिमाचल के मशहूर पुलिस बैंड की टीम ने अपनी धुन से वंदेमातरम, संदेशे आते है, मेरा रंग दे बसंती, चोला माईये रंग दे, जानेमन जानेमन तेरे दो नयन, आ चले
देखे तुझे, बोल हमारा बोल हमारा, मेरा चेन बेन सब उजड़ा गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया।
सिरमौरी गायक अजय चौहान ने नाटी सिरमौरो वालिये, नवाचाला दौर चाला नवा नवा दौर जाणो शिवे पहुंचे रूदाणो
आदि गाने गाकर पंडाल में दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।
राज शर्मा ने तैरे हुस्नों रे चर्चे, कुल्लू मनाली आई दुनिया सारी गाने गाएं। सिरमौरी गायक दिनेश ने गुरू गोविन्द सिंह पांवटा साहिब वाले, चुड़िया देवा शिरगलो वाला सिरमौरो तेरे आसरो रा, ओता मेरा कोरीयो जाना, धारो पांदी लाना बोगंला, सोंगिया।बेदणो ना जानी मेरी प्रस्तुति दी।
