Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

चेहतों को टिकट दिलाने को लेकर भिड़े कांग्रेस के दो दिग्गज : 44 फाइनल, 17 पर बने पैनल और 7 प्रतीक्षा सूची में

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांच और सीटों पर दावेदारों को लेकर आम सहमति बन गई है।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांच और सीटों पर दावेदारों को लेकर आम सहमति बन गई है।

चौपाल से रजनीश किमटा, बंजार से खिमीराम, धर्मपुर से डॉ. पन्नालाल, मंडी सदर से चंपा ठाकुर और नूरपुर से अजय महाजन का स्क्रीनिंग कमेटी ने सिंगल नाम तय किया है।

17 सीटों के लिए प्रत्याशी तय करने को दावेदारों के दो से चार नामों के पैनल तैयार किए गए हैं। नई दिल्ली में चार घंटे चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 22 सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर माथापच्ची हुई। और दो बड़े नेता इस दौरान आपस में भिड़े।

अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी दस अक्तूबर को प्रत्याशियों पर अंतिम फैसला लेगी। शिमला शहरी सीट पर नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, यशवंत छाजटा और हरीश जनारथा के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। ठियोग से इंदु वर्मा, कुलदीप राठौर और दीपक राठौर के नाम का पैनल बनाया गया।

बिलासपुर सदर से बंबर ठाकुर और गौरव शर्मा, हमीरपुर से सुनील कुमार बिट्टू, अनीता वर्मा और कुलदीप पठानिया, आनी से बंसीलाल और परसराम, सरकाघाट से यदोपति ठाकुर, पवन ठाकुर, रंगीलाराम का नाम पैनल में शामिल किया गया है। इसके अलावा 7 नाम प्रतीक्षा सूची में डाले गए है।

Related Post