
यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी की ओर से अनुसूचित वर्ग के लिए 12 वी कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समापन के इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि बीजेपी के युवा नेता कुलदीप राणा ने शिरकत की। इस मौके उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलता है।
उन्होंने यूथ स्पोर्ट्स क्लब क्यारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और साथ ही सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हमारे अनुसूचित जाति समाज के युवाओ को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्लेटफार्म दिया जाता है। जिसमें हमारे अनुसूचित युवा खिलाड़ी को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि आपके द्वारा खेलो के लिए पिछले 12 वर्षों से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। कबड्डी जैसे खेलों में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए ऐसे अवसर देने से निश्चय ही भविष्य में इस क्षेत्र से भी कई खिलाड़ी कबड्डी जैसे खेलों में भी राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे।
