
पांवटा साहिब : दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब ने पांवटा साहिब के बांगरण वाईपास के समीप गोविंद कॉम्प्लेक्स में कार्यालय खोल दिया हैं।
इस कार्यालय का शुभारंभ समाजसेवी विशाल कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर पांवटा साहिब के जाने माने समाजसेवी हेमंत शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
समाजसेवी हेमंत शर्मा ने दून प्रेस क्लब को कार्यालय खोलने पर बधाई देते हुए दून प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पूर्व में रहे दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर व कुलदीप गतवाल तथा वर्तमान अध्यक्ष अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया।
इस मौके पर श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि क्लब कब तक सरकार और मंत्री की राह देखेगा। क्लब के लोग समाजसेवी के साथ मिलकर अपना अभियान जारी रखेंगे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी विशाल कपूर ने दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के सभी सदस्यों को बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, मुख्य सलाहकार हरबक्श सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर व श्यामलाल पुंडीर एवं कुलदीप गतवाल, महासचिव भीम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रखर गुप्ता, मुकेश कुमार, गुरविंदर सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र शर्मा, मनजीत सिंह, शीशपाल सैनी, अनु व तरुण खन्ना आदि मौजूद रहे।
