
पांवटा साहिब : राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आज से आगाज हो रहा है। आज से तीन दिनों तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। इन तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश पुलिस का हॉर्मेनी ऑफ द पाइंस बैंड, पंजाबी गायक शिवजोत, नाटी किंग कुलदीप शर्मा और दिलीप सिरमौरी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
नगर परिषद मैदान में सांस्कृतिक संध्या शाम चार बजे से होगी। इस दौरान भजन संध्या और मां यमुना की आरती होगी। 7 से 10 बजे तक कलाकारों की प्रस्तुति का दर्शक आनंद उठा पाएंगे।
राज्य स्तरीय यमुना महोत्सव समिति के अध्यक्ष व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कहा कि प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर आज उपायुक्त रामकुमार गौतम मुख्यातिथि होंगे। और दिलीप सिरमौरी अपनी प्रस्तुति देंगे।
शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। और इस दिन पंजाबी गायक शिव जोत अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
जबकि रविवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। और कुलदीप शर्मा नाटी किंग हिमाचली गीतों से दर्शकों को नचाएंगे।
