Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

अब पांवटा के पत्रकारों को मिलेगा अपना ऑफिस, दून प्रेस क्लब कर रहा शुरुवात

Happy birthday

दून  प्रेस क्लब पांवटा साहिब की मासिक बैठक कनिष्का होटल पांवटा साहिब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने की।

क्लब के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि 16 नवम्बर 2022 को दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब प्रेस दिवस धूमधाम से मनाएगा। उस दिन स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया कि जल्द ही दून प्रेस क्लब का कार्यालय खोला जाएगा। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता और अरविंद गोयल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया। सभी ने पार्टी का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर प्रधान अनुराग गुप्ता ने सभी को दहशरे पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य अरविंद गोयल, मुख्य सलाहकार हरबक्श सिंह, क्लब के प्रधान अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर व श्यामलाल पुंडीर, महासचिव भीम सिंह, कोषाध्यक्ष प्रखर गुप्ता, मुकेश कुमार, गुरविंदर सिंह, सुनील तोमर, संजीव कुमार, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Post