
जिला सिरमौर में 8 अक्टूबर 2022 शनिवार को गुरुकुल पीच वैली स्कूल,नजदीक पुराना बस अड्डा राजगढ में सुबह 10 बजे विशाल हाटी सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है।
खण्ड हाटी समिति राजगढ़ की ओर से बताया गया कि इस सम्मलेन में हाटी समुदाय के जनजातीय दर्जे को मिली केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी का उत्सव मनाया जाएगा, हाटी समुदाय के समक्ष भविष्य की योजनाऐं और चुनौतियों पर चिंतन किया जाएगा, हाटी आंदोलन के अब तक के सभी पुरोधाओं का सम्मान और सत्कार किया जाएगा,हाटी संस्कृति और सभ्यता का विधिवत प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सभी हाटी बहन- भाईयों के लिए सहभोज की व्यवस्था भी रहेगी।
.
समिति ने निवेदन किया है कि हाटी समुदाय के सभी बहनों भाईयों, माताओं और बुजुर्गों अधिक-से-अधिक संख्या में अपनी पारम्परिक वेशभूषा में पधार कर इस महासम्मेलन को सफल बनाऐं और हाटी एकता को सशक्त और सुदृढ़ करने
में सहभागी बने।
