Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

पाँवटा साहिब मे लगेगा पॉवर कट : पहले ही निपटा ले अपने काम

प्रतीकात्मक चित्र

पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर वीरवार को विद्युत शट डाउन रहेगा। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल पाँवटा साहिब अजय चौधरी ने बताया कि वीरवार को 132/33/11kv सब स्टेशन गोंदपुर में अतिरिक्त 132/ 33 केवी, 16 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से संबंधित, मौजूदा 33केवी कॉलम और बीम के विघटन, जंपरिंग कार्य, प्रीकमिशनिंग टेस्ट, पीएंडटी परीक्षण और अन्य सहयोगी कार्यों के लिए विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

जिस कारण पाँवटा साहिब के सभी क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखनी पड़ रही है।
इस दौरान 33केवी बद्रीपुर (समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्र), 33केवी पुरूवाला, 33केवी DRDO के अंतर्गत आने वाले समस्त क्षेत्र में पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Post