Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

लड़कों मे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सागर पांवटा जोन और लडकियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सना जामनीवाला जोन रही

24वीं खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह रा प्रा केंद्र पाठशाला पांवटा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डा.मनमोहन सिंह चौधरी रहे। इस प्राथमिक खण्ड के 12 केन्द्रों की 73 पाठशालाओं के 250 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसमें जामनीवाला जोन आल राउंड बेस्ट रहा।

लड़कों मे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सागर ,पांवटा जोन से रहा। लडकियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सना, जामनीवाला से रही।सर्वश्रेष्ठ अनुशासन सिरमौरी ताल,मार्चपास्ट जामनीवाला,लोक नृत्य प्रथम पांवटा जोन ,द्वितीय भगानी जोन रहा ।एकांकी मे जामनीवाला जोन प्रथम रह।समूह गान में जामनीवाला प्रथम, भंगानी जोन द्वितीय तथा सिरमौरी ताल तिर्तीय रहा। कबड्डी लड़कों जामनीवाला जोन-प्रथम,भगाणी जोन – द्वितीय। कबड्डी लड़की पावंटा जोन- प्रथम , जामनीवाला- द्वितीय। वॉलीबॉल लड़कों जामनीवाला जोन -प्रथम ,भगाणी जोन -द्वितीय।बैडमिंटन लड़कोंजामनीवाला-प्रथम, पांवटा जोन- द्वितीय। बैडमिंटन लडकियां जामनीवाला प्रथम, पांवटा जोन द्वितीय। चैस लड़कों में जामनीवाला जोन प्रथम, सिरमौरी ताल- द्वितीय। चैस लडकियां जामनीवाला जोन प्रथम, भगांणी जोन- द्वितीय। भाषण प्रतियोगिता इश्मीत कौर जामनीवाला जोन-प्रथम ,कार्तिक कपूर पांवटा- द्वितीय, विशाखा भगाणी जोन- तिर्तीय। एकलगान में आरव जामनीवला प्रथम, शिवानी पावंटा जोन द्वितीय, अंशिका भंगाणी जोन तिर्तीय रही। शोटपट में लड़को में अभय भगांणी जोन प्रथम, सागर पांवटा जोन द्वितीय, अरूण भगांणी जोन तृतीय रहा।

शोटपुट लडकी वर्ग मे मनू भगांणी जोन-प्रथम, सिमरन जामनीवाला जोन द्वितीय, समीक्षा पांवटा जोन तिर्तीय रहा।लम्बी कूद मे लड़के वर्ग में हिमांशु जामनीवाला जोन प्रथम, अनुज भगांणी जोन द्वितीय, राजबीर पांवटा जोन तिर्तीय रहा। लड़की वर्ग में सना जामनीवाला प्रथम, नैन्सी जामनीवाला जोन द्वितीय,किर्तिका पांवटा जोन तिर्तीय रहा।ऊंची कूद में लड़के वर्ग में शोभित जामनीवाला जोन प्रथम, सागर पांवटा जोन द्वितीय, राजबीर जामनीवाला तिर्तीय रहा।लड़की वर्ग में मनू भगांणी जोन प्रथम, इकरा पांवटा जोन द्वितीय, मानवी जामनीवाला जोन तिर्तीय रहा।

एथलेटिक्स श्रेणी में 50 मीटर लड़के वर्ग में शोभित जामनीवाला प्रथम, पुष्पेन्दर जामनीवाला द्वितीय, फैजान सिरमौरी ताल तिर्तीय रहा।लड़की वर्ग में समीक्षा पांवटा जोन प्रथम, अलसीफा पांवटा जोन द्वितीय ,स्वाति सिरमौर जोन तिर्तीय रहा। 100 मी रेस में सागर पांवटा जोन प्रथम, शोभित जामनीवाला द्वितीय, दिव्यांश पांवटा जोन तिर्तीय रहा। लड़की वर्ग में सना जामनीवाला प्रथम, समीक्षा पांवटा जोन द्वितीय, मनप्रीत सिरमौरी जोन तिर्तीय रही। 200 मी रेस में लड़के वर्ग में गौरव जामनीवाला प्रथम ,हर्ष चौधरी पांवटा जोन द्वितीय, सागर पांवटा जोन तिर्तीय रहा।

लड़की वर्ग में खुशनुमा पांवटा जोन प्रथम, सिमरन जामनीवाला द्वितीय, मनप्रीत सिरमौरी ताल तिर्तीय रही।1500मी रेस में लड़के वर्ग में सागर पांवटा जोन प्रथम, निखिल भगांणी जोन द्वितीय, असद जामनीवाला जोन तिर्तीय रहा।लड़की वर्ग में ख़ुशनुमा पांवटा जोन प्रथम, कशिश जामनीवाला जोन द्वितीय, तथा सिमरन जामनीवाला तिर्तीय रही। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि 21000/- बच्चों को दिए गए।

समारोह में खण्ड प्रा. शि. अधिकारी प्रनीत कौर, प्रबंधक सचिव सुरेखा रानी,खेल सचिव रामलाल हाथों,प्रेस सचिव प्रताप तोमर, BRCC पुरन तोमर,PTF प्रधान राजेश भारद्वाज, महासचिव रविन्द्र पाल, CHT- रोशन लाल ,रामपाल ,रक्षा ठाकुर ,प्रताप चौहान, राकेश चौधरी,आशा तोमर, अंजना माहेश्वरी,प्रताप ठाकुर, जगत तोमर, नेत्र चौहान, राजीव, बुटीनाथ, सोनिया वर्मा,सिमरत अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Related Post