जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के तहत नवयुवक मंडल एकता की जंग भगानी की ओर से आयोजित बॉलीबाल दो दिवसीय प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई।
फाइनल मैच हरियाणा की टीम ने हिमाचल प्रदेश की गोजर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने पहले सेट में 21 – 20 दूसरे सेट में 21 – 18 से जीतकर विपक्षी टीम को हराया। मुख्य अतिथि पंचायत के पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह ने विजेता टीम को 11000 की राशि और ट्रॉफी प्रदान की।
दूसरे स्थान पर रही टीम को हिमाचल प्रदेश की गोजर टीम को 5100 रुपए और ट्रॉफी और सभी सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भगानी पंचायत के पूर्व प्रधान पृथ्वी चंद ने एकता की जंग के क्लब के इस कार्य को खूब सराहा और उन्होंने कहा कि पंचायत का नाम रोशन करने के लिए यह क्लब दिन प्रतिदिन मेहनत करता रहता है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में जो में वॉलीबॉल का जो बोलबाला है इस कल्ब की देन है। उन्होंने क्लब के अच्छे कार्यों से प्रभावित होकर उनको ₹11000 की राशि प्रदान की।
इस मौके पर क्लब संयोजक एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, क्लब सचिव रफीक अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया। क्लब संयोजक ने सभी क्लब के साथियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस मौके पर वेद प्रकाश बंसल, दर्शन सिंह, सोहन सिंह , ट्रक ऑपरेटर यूनियन खोड़ा वाला प्रधान हुसैन मोहम्मद , कुलदीप चौधरी, दीपचंद चौधरी,जगत राम धीमान ,सीताराम धीमान ,हरविंदर सिंह ,अहमद हसन, हाजी हुसैन, अलीशेर ,हंसना ,हमीद ,मंजूर अली, सिंह रणजीत सिंह संजय चौधरी कृष्ण चौधरी सलीम,फिरोज, शहीद अली, खुर्शीद अली ,साजिद, ,अनु,शाहबाज ,समर ,अब्दुल लतीफ ,अरमान ,आशु, सोनू ,साजिद, सोहेब ,सोहेल आदि लोग उपस्थित रहे।

