ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी नेता और आप के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आज विश्राम गृह पांवटा साहिब में हुई बैठक में उन्होंने ये ऐलान किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में ना तो कांग्रेस सही तरीके से विपक्ष की भूमिका निभा पाई, ना ही ऊर्जा मंत्री कोई बड़ी योजना पांवटा साहिब के लिए लाए।
यहां पर केवल सुखराम चौधरी और किरनेश जंग के बीच नूरा कुश्ती का खेल लंबे समय से चल रहा है। कभी वह विधायक बनते हैं कभी यह विधायक बनते हैं लेकिन जनता को इन दोनों ने भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। कभी भी लोगों के हक की लड़ाई इन्होंने नहीं लड़ी है। इनका मकसद सिर्फ विधानसभा में पहुंचना है।
पांवटा के विकास के लिए कोई भी नई योजनाएं इन्होंने नहीं लाई है यहां पर विकास की बहुत संभावनाएं हैं लेकिन इन दोनों ने जनता को गुमराह कर केवल वोट बैंक की राजनीति की है। अब यहां की जनता सब समझ चुकी है। और नए चेहरे को विधानसभा में पहुंचाएगी।
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जनता के लिए संघर्ष कर रहे है और अगर पांवटा की जनता का आशीर्वाद मिला तो विधानसभा में पौंटा साहिब की जनता की आवाज बनूंगा। और पांवटा को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जायगा।

