Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

गंगूराम मुसाफिर समर्थकों के बगावती तेवर : नैना टिक्कर में हुई बैठक

गंगूराम मुसाफिर समर्थकों के बगावती तेवर : नैना टिक्कर में हुई बैठक

 

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से कांग्रेस में आई दयाल प्यारी का CEC में लगभग टिकट फाइनल होने के बाद से इस क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगूराम राम मुसाफिर के समर्थको के बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए है।

आज तक टिकट की उम्मीद के साथ दिल्ली में डटे पच्छाद के पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफ़िर समर्थकों के साथ लौट आए हैं। दिल्ली से लौटते ही नेताओं ने बैठक बुलाकर पार्टी नेतृत्व को खुली चेतावनी दे डाली है।

नैनाटिककर में जुटे गंगूराम समर्थकों ने फिर से अपने नेता के टिकट की पैरवी की। मुसाफिर समर्थकों ने प्रदेश सचिव दयाल प्यारी को पैराशूट नेता बताया।

इस बैठक में वर्कर्स ने खुली चेतावनी दी है कि अगर दयाल प्यारी को टिकट दिया गया तो वर्कर किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो जाएगा जिसका जिम्मेदार पार्टी हाईकमान होगा। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता देवेंद्र शास्त्री ने की। हालांकि इस बैठक को अब हाई कमान पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बैठक में परीक्षा चौहान, इंदिरा कश्यप, उषा तोमर, दिनेश आर्य, हरदेव राणा, पूनम ठाकुर, हरी दास बनोल्टा, विवेक शर्मा, नरपत ठाकुर, ज्ञान गौतम, रमेश चौहान, पूर्ण ठाकुर, सुषमा शर्मा, सूर्यकांत सेवल, जातिराम कमल, मदन सिंह, रत्न सिंह हॉबी, यशपाल, रामलाल, श्रवण कुमार, कर्ण सिंह, देवेंद्र अत्रि, सुनील शर्मा, प्रताप वर्मा, सोहन सिंह वर्मा, धर्म सिंह, मनोज ठाकुर, रणजोत ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, रिछुराम, दिलावर सिंह, हरदेव राणा, जितेंद्र ठाकुर, रणवीर शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Post