Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

हिमाचल की बेटियों ने नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में मचाया धमाल : गोल्ड पर कब्जा

हिमाचल की बेटियों ने नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में मचाया धमाल : गोल्ड पर कब्जा

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार शाम को खेले गए 36वें राष्ट्रीय खेल के फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने महाराष्ट्र को 27-22 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 28-27 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। निधि शर्मा ने आखिरी रेड पर बोनस अर्जित करके टीम को एक अंक से बढ़त दिलाई।

वहीं क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की बेटियों ने मेजबान गुजरात को एक तरफा मुकाबले में 47-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह दी।

Related Post