Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

अगले तीन दिन तक सिरमौर में ऊर्जा मंत्री का तूफानी दौरा: करेंगे कई उदघाटन और शिलान्यास

अगले तीन दिन तक सिरमौर में ऊर्जा मंत्री का तूफानी दौरा: करेंगे कई उदघाटन और शिलान्यास

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 2 अक्तूबर से 4 अक्तूबर, 2022 तक जिला सिरमौर के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

2 अक्तूबर को आयुर्वेदिक औषधालय कलाथा का उद्घाटन करेगे तथा अमरकोट में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करने केे उपरांत विश्वकर्मा मन्दिर पांवटा साहिब में दूर्गा पूजा में सम्मिलित होगें।

3 अक्तूबर को ऊर्जा मंत्री लिबर्टी शोरूम बाता मंडी पांवटा साहिब के कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे इसके पश्चात ग्राम पंचायत भंगानी साहिब में ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे।दोपहर बाद वे अमरगढ़, संतोषगढ़ में विद्युत सब डिवीजन का शुभारंभ करेगे।

4 अक्तूबर को उपायुक्त कार्यालय नाहन के बचत भवन में कल्याण विभाग की बैठक में भाग लेने के पश्चात हरिपुर खोल में बनने वाले पुल का शिलान्यास करेगे।ऊर्जा मंत्री क्यारदा रिंग रोड का लोकार्पण करने के उपरांत फतेहपुर, गुलाबगढ के मध्य बाता नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेगे। ऊर्जा मंत्री माजरा उप तहसील की 12 पंचायतों के लिए 50 सिंचाई टयूबवेलों का शिलान्यास करेंगे तथा ग्राम पंचायत पातलियों में जन समस्याएं सुनेगे। इस दिन कार्यक्रमों के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहेगे।

Related Post