Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

पहला सर्वे: क्या है पांवटा की जनता का इस बार मूड, टिकट पर मुहर के बाद क्या बदल जाएगा समीकरण

पहला सर्वे: क्या है पांवटा की जनता का इस बार मूड, टिकट पर मुहर के बाद क्या बदल जाएगा समीकरण

जिला सिरमौर के पांवटा विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बनती जा रही है। इस सीट पर अभी जनता का मूड क्या है। (देश की आवाज न्यूज पोर्टल ) ने जनता को नब्ज टटोलने का पूरा प्रयास किया। हालांकि अभी टिकट पर कांग्रेस और भाजपा की फाइनल मुहर नहीं लगी है। लेकिन इनको फील्ड में जुट जाने के आदेश हुए हैं। जिससे टिकट का रास्ता साफ दिख रहा है। अभी ये पहला सर्वे हैं। इस सीट पर पल पल समीकरण बदल सकते है। इसके बाद दूसरा सर्वे कुछ दिन बाद होगा।

पांवटा शहर के राजनीतिक विश्लेषकों , समाजसेवी, राजनेताओं और आम जनता से संपर्क कर जो निष्कर्ष निकाला। कि अभी इस सीट पर किरनेश जंग और सुखराम चौधरी के बीच मुकाबला होने के आसार हैं। टिकट पर मुहर लगने और निर्दलियों में कौन तब खड़ा रहता है। इसके बाद समीकरण जरूर बदलेंगे। उसकी रिपोर्ट अगले सर्वे में स्पष्ट हो जाएगी।

हालांकि इस सर्वे में हैरान कर देने वाली बाते भी सामने आई है। कि लोग दोनों चौधरी से नाराज हैं। लोग सामने आकर कुछ नही बोल रहे है। लेकिन लोगों के सामने तीसरा मजबूत विकल्प नहीं है।

फिर भी अगर मनीष तोमर, रोशन लाल शास्त्री, अनिंदर सिंह नॉटी, तपेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, अवनीत सिंह और मदन मोहन शर्मा व अन्य नाराज एक मंच पर आते है तो तीसरा विकल्प हो सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम लग रही है।

आम आदमी पार्टी के मनीष ठाकुर के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये हैं कि इसके साथ इनमें से कोई नेता आने को तैयार नही है। बाहर से होने की चुनौती भी इसके सामने है। जिस कारण अभी ये चौथे स्थान पर है। जाहिर है जनता को अभी तक तीसरा मजबूत विकल्प नहीं मिल पाया है जिस कारण सुखराम और किरनेश के बीच ही मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। समय के साथ समीकरण बदल सकते है। ये अंतिम सर्वे नही है।

Related Post