सिरमौर प्रेस क्लब के चुनाव पर्यवेक्षक वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर, हितेश शर्मा व देवेंद्र वर्मा की देखरेख में संपन्न हुए।
इस दौरान सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के पद पर शैलेंद्र कालरा को निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि महासचिव की कमान सतीश शर्मा को सौंपी गई है। अब 3 अक्तूबर को क्लब की नई कार्यकारिणी का पहला जरनल हाउस और इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
चुनाव पर्यवेक्षक सूरत पुंडीर ने बताया कि मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का होगा। 29 सितंबर 2024 को कार्यकाल समाप्त होगा। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा व महासचिव सतीश शर्मा ने कहा कि जल्द ही क्लब में ब्रॉडबैंड व कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि सभी पत्रकार एकजुट है और पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

