Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

पांवटा के पुरूवाला थाना क्षेत्र में 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने कुचला, बच्चे की मौत

पांवटा के पुरूवाला थाना क्षेत्र में 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने कुचला, बच्चे की मौत

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत गिरिपार के पुरूवाला थाना क्षेत्र में 5 साल के बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना पुरुवाला को जब सूचना मिली तो पुलिस सिविल हस्पताल पहुंची। पुलिस के अनुसार रामचंदर पुत्र किशन लाल निवासी गांव व डा राजल देसर तहसील रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान ने बतलाया की इसका बेटा जिसका नाम दिव्यांशु है उम्र 5 वर्ष है एक बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर HP 17J 4111 है जो पांवटा की तरफ से आयी और इसके बेटे को हिट कर गया जिसे उसी समय सिविल हस्पताल आया गया जहां मेडिकल ऑफिसर ने बच्चे को मृत घोषित किया। चालक आंज भोज के बनोर का निवासी है। आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल मे लाई जा रही है।

Related Post