Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

पहल : पंचायत प्रधान अपना वेतन स्कूल के लिए देगें

पहल : पंचायत प्रधान अपना वेतन स्कूल के लिए देगें

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोटडी व्यास विकासखंड पांवटा साहिब जिला सिरमौर के प्रधान सुरेश कुमार ने अमर अमर शहीद कमल कांत के शहीदी दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद उन्होंने घोषणा करते कहा कि अपनी प्रधान पद की मिलने वाली वेतन राशि को वह स्कूल में दान स्वरूप देंगे वह जब तक ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर आसीन हैं तब तक प्रधान के लिए मिलने वाला मानदेय स्कूल की s.m.c. प्रबंधक कमेटियों को देंगे।

ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि एक सैनिक अपने जीवन का बलिदान देश के लिए दे सकता है तो हमें अपने साथी कमलकांत के इस शहीदी दिवस के उपलक्ष पर हम अपने पंचायत क्षेत्र में चलने वाले सरकारी पाठशाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला भूड ब्यास व शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटडी व्यास को अपना मानदेय देंगे।

 

 

Related Post